HomeSportsCricket Cricket

कर्स्टन तैयार, सोमवार को करेंगे अनुबंध पर हस्ताक्षर

डरबन.भारतीय क्रिकेट टीम का कोच पद स्वीकार करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन ने सोमवार को अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की बात कही है। कर्स्टन ने कहा,‘ भारतीय बोर्ड ने मुझे निर्णय लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन वास्तविक तौर पर मैं प्रस्ताव मिलने के बाद से ही इस पर सहमत हूं। मैं सोमवार को अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दूंगा। मैं पूर्व में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कोचिंग के कई प्रस्ताव ठुकरा चुका हूं, लेकिन भारतीय बोर्ड के प्रस्ताव ने मुझे अलग प्रकार से सोचने के लिए मजबूर कर दिया था।

कस्र्टन ने कहा कि भारतीय बोर्ड ने उनसे संपर्क करने में देर कर दी है। हालांकि अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्हें जल्द से जल्द भारतीय टीम से जुड़ना चाहिए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में कुछ प्रतिबद्धताओं के कारण वह भारतीय खेमे में शामिल ऑस्ट्रेलिया दौरे के मध्य में ही शामिल हो पाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: