HomeNewsNational National

आज नच ले: पंजाब, हरियाणा में पाबंदी

लखनऊ/चंडीगढ़/मुंबई/भोपाल .माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘आजा नच ले’ में कथित जातिसूचक टिप्पणी पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उप्र के बाद इसे पंजाब और हरियाणा में भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि फिल्म से विवादित अंश हटाए जाने के बाद उप्र में इस पर लगी रोक हटा ली गई है।

चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरचरन बैंस ने कहा कि फिल्म से समाज का एक वर्ग आहत है और इसीलिए इसे प्रतिबंधित किया जा रहा है।

उधर भोपाल में फिल्म के खिलाफ शहर के एक सिनेमाहॉल के बाहर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सुरक्षा के मद्देनजर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार ने भी फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया है।

बूटा नाराज : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बूटा सिंह ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक सहित विवादित गाने के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को समन जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का फैसला किया है।

संसद में उठा मुद्दा : ‘आजा नच ले’ विवाद शनिवार को लोकसभा में भी छाया रहा, लेकिन सरकार ने फिल्म प्रदर्शन को राज्यों का विषय बताते हुए इस पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया।

गलती म्हारे से हो गई : फिल्म के निर्माता यश चोपड़ा ने शनिवार को माफी मांगते हुए फिल्म के गाने से विवादित अंश को हटाने की घोषणा की। इसके बाद उप्र की मुख्यमंत्री ने राज्य में फिल्म के प्रदर्शन को अनुमति दे दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: