HomeNewsInternational International

स्पेन से संबंध खत्म कर सकता है वेनेजुएला

कराकस.वेनेजुएला के राष्ट्रुपति ह्यूगो शावेज ने स्पेन के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि स्पेन के राजा ने इस महीने की शुरुआत में एक शिखर सम्मेलन में उन्हें शटअप कह कर उनका अपमान किया था।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने कहा कि अगर स्पेन के राजा कार्लोस ने उनसे माफी नहीं मांगी तो वेनेजुएला स्पेन के साथ राजनयिक संबंध खत्म कर लेगा। शावेज ने यह भी कहा कि अगर स्पेन के राजा उनकी बात नहीं मानते तो वह स्पेनिश कंपनियों के खिलाफ कदम उठाने के बारे में भी सोच सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: