HomeNewsNational National

भंसाली बने किसान

भीनमाल. बिग-बी की तरह फिल्म निर्माता और निर्देशक संजयलीला भंसाली भी किसान बनना चाहते हैं। यह अलग बात है कि अमिताभ ने बाद में उत्तर प्रदेश में भंसाली बने किसानखरीदी जमीन से अपना हाथ खींच लिया था। भंसाली ने जालोर के भीनमाल से 25 किमी दूर दासपां गांव में खुद, मां व बहन के नाम से पांच महीने पहले तीन बीघा कृषि भूमि खरीदी है।

सरकारी दस्तावेजों के अनुसार इसी साल 26 मई को 403-04 ओप्यूज के तहत कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, 7 बंगला, अंधेरी वेस्ट मुंबई (महाराष्ट्र) निवासी लीला भंसाली पत्नी नवीनचंद्र भंसाली, संजय भंसाली पुत्र नवीनचंद्र भंसाली व बेला सहगल पत्नी दीपक सहगल ने दासपां के बृजमालसिंह से सरहद मौजा दासपां के खसरा नंबर 75 के रकबा 3.05 हेक्टेयर (करीब तीन बीघा) भूमि खरीदी। पूरी जमीन का सौदा 60 हजार रुपए में किया गया।

हालांकि उप पंजीयक कार्यालय में डीएलसी की दर से इस भूमि का मूल्य 87 हजार 936 रुपए आंका गया। रजिस्ट्री के बाद रेवेन्यू रिकॉर्ड में हलका पटवारी लालसिंह ने अभी तक म्यूटेशन दर्ज नहीं किया है। यह भी पता चला है कि रजिस्ट्री के दौरान तीनों खरीदार मौजूद नहीं थे।

रजिस्ट्री प्रलेख लेखक मितेन्द्रकुमार बोहरा की ओर से लिखी गई। रजिस्ट्री के दौरान साख भी मितेन्द्रकुमार बोहरा व दासपां निवासी गिरधारीसिंह राजपूत की ओर से दी गई।

कैसे खरीदी जमीन
दासपां के बृजमालसिंह पिछले लंबे समय से संजय भंसाली की कंपनी में कार्यरत हैं। वह भंसाली परिवार के विश्वासपात्र माने जाते हैं। भूमि की रजिस्ट्री के दौरान भंसाली परिवार की ओर से कुलदीपसिंह ने ही फोटो सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध करवाए थे।

* रजिस्ट्री के दौरान मैंने भी बेचानकर्ता से संजयलीला भंसाली परिवार की ओर से जमीन खरीदने का मकसद पूछा था। तब बेचानकर्ता ने भी भंसाली परिवार के कृषक बनने की संभावना जताई थी।
- अरविंदकुमार सेंगवा, तत्कालीन उप पंजीयक

* इस कृषि भूमि की रजिस्ट्री उनके कार्यकाल से पूर्व की है। खरीदार की ओर से म्यूटेशन के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया गया है।
- मेहताबसिंह उज्ज्वल, तहसीलदार

* अब तक न तो खरीदारों की शक्ल देखी है और न ही उन्होंने कब्जा लिया है। इस वजह से म्यूटेशन नहीं भरा गया है।
- लालसिंह, पटवारी

क्यों खरीदी?भीनमाल तहसीलदार मेहताबसिंह उज्ज्वल, तत्कालीन उप पंजीयक अरविंदकुमार सेंगवा और दासपां पटवारी ने बताया कि महाराष्ट्र व गुजरात राज्य में कृषि भूमि खरीद के लिए खरीदार का कृषक होना अनिवार्य है। जानकारों के अनुसार संबंधित राज्य व केन्द्र सरकार से कम दर पर भूमि आवंटन कराने के लिए भी देश का कृषक होना जरूरी है। शायद इसी वजह से भंसाली परिवार ने दासपां में कृषि भूमि खरीदकर किसान बनने की औपचारिकता निभाई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: