HomeNewsInternational International

पहली बार बनीं चीनी सुंदरी मिस वर्ल्ड

सान्या (चीन). चीन की 23 वर्षीय झांग जीलिन ने अपने सौंदर्य और मनमोहक मुस्कान का जादू बिखेरते हुए यहां मिस वर्ल्ड-2007 का खिताब जीत लिया है। Miss China Zhang Zi Li was crowned the new Miss World 2007 दक्षिण चीन के हेनान द्वीप में शनिवार को हुई इस प्रतियोगिता में उन्होंने दुनियाभर की 105 सुंदरियों को पछाड़ा। चीन की किसी युवती ने पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।

मिस अंगोला माइकेला रीस दूसरे व मिस मैक्सिको कैरोलिना मोरान गोर्डिलो तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय प्रतियोगी सारा जेन डायस शीर्ष पांच में जगह नहीं बना सकीं। पांच फुट नौ इंच लंबी जीलिन बीजिंग स्थित एक दफ्तर में प्रायवेट सेक्रेटरी हैं।

जवाब लाजवाब : प्रतियोगिता के निर्णायक दौर में जजों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जीलिन ने कहा, ‘मैं मिस वल्र्ड बनकर अपनी खूबसूरती की ताकत का इस्तेमाल जरूरतमंदों की मदद के लिए करना चाहती हूं’। इससे पहले एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘अगर मैं प्रतियोगिता जीत गई तो बीजिंग में अगले साल होने वाले ओलिंपिक गेम्स और मिस वल्र्ड आर्गेनाइजेशन के बीच एक कड़ी का काम करूंगी’।

विश्व एड्स दिवस के दिन आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों में एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने की भी कोशिश की गई।

फॊटॊ गैलरी मिस वर्ल्ड 2007 दॆखॆ





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: