HomeSportsCricket Cricket

बोर्ड से नाराज वेंगसरकर दे सकते हैं इस्तीफा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से नाराज चल रहें टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने बीसीसीआई को अपना इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की है। गौरतलब है कि इन दिनों वेंगसरकर बीसीसीआई से टीम इंडिया के चयन स्थल को लेकर किए गए बदलाव से नाराज चल रहें है।

एक निजी टीवी चैनल ने इस बात का दावा किया है कि वेंगसरकर वर्तमान हालातों को देखते हुए टीम इंडिया के चयनकर्ता का पद छोड़ना चाहते है क्योंकि वे वर्तमान में बीसीसीआई के व्यवहार और काम करने के तरीकों से खुश नहीं है।

क्या है नाराजगी के कारण ?बीसीसीआई और बोर्ड के बीच नाराजगी का कारण टीम चयन की तारीख और चयन स्थल को बताया जा रहा है। एक तरफ जंहा चयनकर्ता पाक के खिलाफ तीसरें टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का चयन करने हेतु 4 दिसंबर को कोलकत्ता में मिलने वाले थे लेकिन बोर्ड ने बाद में तारीख और टीम चयन स्थल बदल दिया। बोर्ड ने टीम चयन के लिए 5 दिसंबर को बेंगालुरू का नया स्थल चुना इस पर चयनकर्ता खफा हो गए और उनका कहना थ कि चयन स्थल को लेकर जो नए बदलाव हुए उन पर उनकीं कोई राय नहीं ली गई थी।



संबंधित खबरें
* फोन पर टीम के चयन के फरमान से कर्नल नाराज
* वेंगी मामले में निर्णय के लिए बोर्ड बैठक आज
* वेंगसरकर नहीं लिखेंगे कॉलम
* वेंगसरकर ने कॉलम लिखना बंद किया
* ‘प्रदर्शन करो, नहीं तो छुट्टी कर दी जाएगी’
* वेंगी ने छीन ली द्रविड़ से कप्तानी-मोरे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: