HomeNewsNational National

आजा नच ले : पंजाब ने भी हटाई पाबंदी

चंडीगढ़.उत्तर प्रदेश के बाद अब पंजाब सरकार ने भी फिल्म आजा नच ले पर से पाबंदी हटाने का फैसला लिया है। इस फिल्म के जरिए करीब पांच सालों के बाद माधुरी दीक्षित की परदे पर वापसी हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रधान सचिव डीएस गुरु ने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार ने शनिवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।

बादल सरकार ने फिल्म के विवादास्पद गाने को लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के मद्देनजर प्रदेश में फिल्म दिखाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सिनेमा हाल से फिल्म को हटाने का निर्देश दिया था। यशराज फिल्म्स की तरफ से गाने से विवादास्पद लाइनें हटाने के वादे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर लगी पाबंदी हटा ली थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: