छपरा.माओवादियों ने सारण जिले के राजापट्टी स्टेशन के पास आज बंद के दौरान रेल पटरी को उड़ा दिया। इससे उत्तरपूर्व रेलवे के छपरा-गोपालगंज खंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ है। माओवादियों ने अपने एक नेता की गिरफ्तारी के विरोध में आज बंद का आह्वान किया थ।
राजासहनी रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के नजदीक सुबह दो बजे माओवादियों ने रेलवे पटरी को विस्फोटकों के जरिए उड़ा दिया। गौरतलब है कि सीपीआई (माओवादी) के सचिव लाल बाबु साहनी ऊर्फ भारस्कर जी को पटना पुलिस ने पटना के कुम्हरार इलाके से एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया था।
साहनी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया था। माओवादियों ने आरोप लगाया है कि साहनी के साथ बेऊर जेल में बुरा व्यवहार किया जा रहा है।