HomeNewsNational National

हिमाचल : खाई में जीप गिरी, 16 मरे

शिमला.हिमाचल प्रदेश में एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। एक लड़का गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह हादसा रविवार तड़के तीन बजे रामपुर शहर के पास हुआ। यह जीप निरमांड गांव से रामपुर जा रही थी। 16 में से 12 शवों की पहचान हो चुकी है।

बताया जाता है कि इस जीप में 17 लोग सवार थे। सुबह तीन बजे के करीब अचानक ड्राइवर ने जीप से नियंत्रण खो दिया और यह सतलज नदी के पास गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही लोग राहत और बचाव के कार्य में जुट गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: