HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

एशियन आइडल : भागीदारी न मिलने से दुखी हैं संदीप

मुंबई.Sandeep Acharyaइंडोनेशिया में आयोजित होने वाले एशियन आइडल कार्यक्रम के लिए भारत की तरफ से अभिजीत सावंत को सोनी टीवी ने मौका दिया है । हालांकि उसके पास चुनाव के लिए तीन इंडियन आइडल थे लेकिन इस बार उसने बिना जनता कि राय जाने अभिजीत सावंत को भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करने का अवसर दे दिया है । इस पूरे प्रकरण पर भास्कर डॉट कॉम ने भारत के दूसरे इंडियन आइडल रहें संदीप आचार्य से बात की कि आखिर वे क्या सोचते है इस पूरे प्रकरण पर

संदीप एशियन आइडल प्रतियोगिता के लिए सोनी टीवी ने तीनों इंडियन आइडल में से अभिजीत को भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। आपकी क्या राय है ?

देश के लिए प्रतिनिधित्व करना किसी के लिए भी बड़ी बात होती है । मुझे समाचार पत्रों से ही मालूम हुआ कि एशियन आइडल प्रतियोगिता के लिए चैनल नें अभिजीत को मौका दिया है । समाचार पढ़कर मैं थोड़ा हर्ट हुआ क्योंकि हमंे पहले यह बताया गया था कि तीनों के बीच प्रतियोगिता कराई जाएगी और उसे टीवी चैनल पर प्रसारित कराने के बाद जजों की राय ली जाएगी । इसी राय के बाद यह तय किया जाएगा कि एशियन आइडल प्रतियोगिता में किसे भेजा जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

तो आप इस तरह के एक तरफा फैसले से सोनी टीवी से नाराज है ?

ऐसा कुछ नहीं हैं, यह चैनल का अपना फैसला है। हालांकि जैसा मैं पहले कह चुका हूं कि पहले हमें चैनल ने बताया था कि एक प्रतियोगिता तीनों के मध्य कराई जाएगी। इसके बाद मैंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। प्लेबैक सिंगर संजीवनी के साथ मिलकर मैं प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था लेकिन इस बीच यह खबर मिली कि अभिजीत के नाम पर फैसला बिना किसी प्रतियोगिता के हो चुका है। मेरा मानना है कि हम तीनों में से किसी को भी भेजे जाने का फैसला प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाना उचित होता। आखिर हम तीनों जनता के वोट से ही इंडियन आइडल बने हैं। और प्रतियेगिता कराने में कितना समय लगता है। मेरा मानना है कि प्रतियोगिता के माध्यम से हम तीनों को फेयर चांस मिलता ।

अभिजीत के बारे में आपकी राय ?

उन्हें मौका मिला और वे जा रहे हैं, देश के लिए प्रतिनिधित्व करना किसी के लिए भी बड़ा अवसर होता है । मैं उनसे नाराज नहीं हूं , लेकिन अगर मैं उनकी जगह होता तो बाकी दो आइडल से इस मसले पर चर्चा करता कि आखिर हम क्या कर सकते हैं जिससे कि पूरी तरह से यह मामला न्यायपूर्ण रहे।

आप अपनी नई योजना के बारे में बताना चाहेंगे। क्या चल रहा है आजकल?

मैं अपनी तीसरी एलबम पर काम कर रहा हूं, उम्मीद है कि जल्द ही इसे हम बाजार में लांच कर सकेंगे । इसके अलावा मैंे डब्बू मलिक के एक साथ एक सांग भी कर रहा हूं। इसके अलावा उदित नारायण जी और आदित्य नारायण के साथ मैं वर्ल्ड टूर पर जा रहा हूं। इस टूर के दौरान हमलोग अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुती देंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: