News
Indians Abroad Indians Abroad कुआलालम्पुर.स्थानीय हिंदू समूह द्वारा भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार की बात को गलत ठहराते हुए मलेशिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला बादावी ने कहा कि यह देश को नस्ल के आधार अस्थिर करने की साजिश है। उन्होंने कहा यदि यह बात सच साबित होती है तो वे अपने पद से इस्तिाफा दे देंगे।
एक अखबार के साथ बातचीत में मलेशिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला बादावी ने कहा कि वे कभी-कभी गुस्से में आते हैं लेकिन इस बार वे काफी गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि यह आरोप ऐसा है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। बादावी हिंदू इंडियन राइट्स फ्रंट (हिंद्राफ) द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
बादावी ने कहा कि हिंद्राफ गलत आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि मलेशिया में किसी किस्म का धार्मिक भेदभाव नहीं किया जा रहा है। आरोपों से आहत वादावी ने कहा कि यदि कोई यह साबित कर दे कि सरकार इस तरह का भेदभाव कर रही है तो वे अपना पद छोड़ देंगे।
संबंधित खबरें
* 'मलेशिया के मामलों में दखल न दे भारत'
* मलेशिया से अशुभ संकेत
* मलेशिया में हिंदुओं को कड़ी चेतावनी
* मलेशिया में भारतीयों पर बरसाईं लाठियां
* 14 हजार भारतीय मलेशिया से गायब