HomeSportsCricket Cricket

वर्षा ने वार्ने के रिकार्ड को एक दिन और बचाया

murlithranकेंडी: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के बाद रविवार को बरसात ने शेन वार्ने को एक और दिन सर्वाधिक विकेट का रिकार्ड रखने का अवसर दे दिया है। मुरली ने आज 30 रन देकर 4 विकेट हासिल कर वार्ने की बराबरी की।

यहां खेले जा रहे प्रथम टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने वर्षा के कारण मैच रद्द होने के समय 6 विकेट पर 186 रन बना लिए थे। मुरली ने अंग्रेजों की इस पारी में चार विकेट लिए। उन्हें इस मैच से पहले वार्ने के 708 विकेटों के रिकार्ड से आगे निकलने के लिए 5 विकेट की दरकार थी। यह मुकाम वे संभवत: आज ही हासिल कर लेते, लेकिन वर्षा के कारण खेल काफी पहले ही खत्म हो गया। अब सोमवार को वर्षा रुकावट न बनी तो उनके इस मुकाम तक पहुंच जाने की उम्मीद है।

इससे पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका की पहली पारी 188 रन के जवाब में कल के स्कोर 1 विकेट पर 49 रन से आगे खेलना प्रारंभ किया। दोपहर में ढहने से पहले भ्रमणकारी टीम ने माइकल वॉन और इयान बेल के अहम विकेट गंवाए। यह दोनों विकेट मुरली को मिले। इसके बाद उन्होंने केविन पीटरसन और रवि बोपारा के भी विकेट लेकर वार्ने का रिकार्ड बराबर कर लिया।

बरसात के कारण खेल रोके जाने के वक्त इंग्लैंड लंका की पहली पारी के स्कोर से 2 रन पीछे था। बेल ने आज 87 रनों की शानदार पारी खेलते हुए कप्तान माइकल वान के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़े।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: