पंचकुला: इंडियन क्रिकेट लीग(आईसीएल) के एक मुकाबले में दिल्ली जेट ने अपने कप्तान मार्वन अटापट्टू के बगैर खेलते हुए भी हैदराबाद हीरो को 5 विकेट से हरा दिया।
हैदराबाद हीरो ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 141 रन बनाए थे। उनकी तरफ से दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर निकी बोए ने 45 और कप्तान इंजमाम उल हक ने 34 रन बनाए। एक समय हीरो 9 वें ओवर तक सिर्फ 45 रन में 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहे थे। इंजी और बोए के बीच 52 रनों की अहम भागीदारी हुई। निचले क्रम में अब्दुल रज्जाक ने 17 गेंदों पर 29 रन बनाए।
जवाब में दिल् ली जेट ने शुरुआत से मैच अपने नियंत्रण में रखा। तौफीक उमर ने 41 गेंदों पर 52 ओर एस अब्बास अली ने 31 गेंदों पर 43 रन बनाए। जेट ने 14 गेंद रहते ही पांच विकेट खोकर 143 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।