HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

सिटीग्रुप सीईओ: भारत‍पाक में मुकाबला

न्यूयॉर्क.जहां कोलकाता में भारत और पाकिस्तान टेस्ट मैच में एक दूसरे के आमने-सामने हैं वहीं दुनिया की सबसे बड़ी बैंक मानी जाने वाल सिटीग्रुप के सीईओ पद के लिए भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। इस टॉप जॉब के लिए भारत के विक्रम एस पंडित का नाम आगे चल रहा है।

पंडित वर्तमान में सिटीग्रुप के इनवेस्टमेंट बैंकिंग के हेड हैं। वहीं पाकिस्तान की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज का नाम सामने आया है। वे पूर्व में बैंक के ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग बिजनेस के हेड रह चुके हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन पंडित और अजीज में पंडित की दावेदारी अधिक मजबूत दिख रही है। अगले सप्ताह तक सिटीग्रुप सीईओ का नाम तय कर देगी। हालांकि अभी तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

अजीज और पंडित की दावेदारी के बारे में जब सिटीग्रुप के प्रवक्ता क्रिस्टीना प्रेटो से बात की गई तो उन्होंने इसपर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि सिटीग्रुप को हुए भारी घाटे के कारण 4 नवंबर कोबोर्ड की आपातकालीन बैठक में चेयरमैन और सीईओ चाल्र्स प्रिंस ने इस्तीफा दे दिया था। प्रिंस के इस्तीफे के बाद सिटीग्रुप ने यूरोप संभाग के चेयरमैन विन बिसकॉफ को कार्यवाहक सीईओ और एक्जक्युटिव कमिटी के चेरमैन रॉबर्ट ई रुबिन को अंतरिम तौर पर चेयरमैन नियुकत् किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: