HomeSportsCricket Cricket

शोएब को क्यों खिलाया पता नहीं: यूनिस

yunisकोलकाता: पाकिस्तान टीम के अस्थाई कप्तान यूनिस खान ने बीमार शोएब अख्तर को दूसरे टेस्ट में खिलाए जाने पर उठे विवाद से पल्ला झाड़ लिया है। रविवार को उन्होंने एक अखबार के कॉलम में कहा है कि वे इस फैसले में शामिल नहीं थे। क्योंकि वे न तो पाक टीम के कप्तान हैं और न ही कोच। गौरतलब है कि पूरी तरह से अनफिट दिख रहे शोएब को अंतिम एकादश में रखने की जमकर आलोचना हो रही है।

यूनिस ने अपने कॉलम में लिखा है कि उनसे बीमार शोएब को खिलाए जाने पर सवाल किए जा रहे हैं, लेकिन वे इस निर्णय के लिए कतई जिम्मेदार नहीं हैं। उन्हें खेल शुरु होने के ठीक पहले बताया गया था कि उन्हें इस मैच में टीम का नेतृत्व करना है और वे अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।

कोटला टेस्ट मैच में छह विकेट लेने वाले शोएब को मैच से पहले सीने में संक्रमण के कारण कोलकाता में अस्पताल ले जाया गया था। मोहम्मद सामी भी इस समस्या से जूझ रहे थे। इसके बाद भी इन दोनों खिलाड़ियों को इस मैच में खिलाया गया।

उनसे पूछा नहीं गया: यूनिस ने टीम प्रबंधन पर सवालिया निशान लगाते हुए ककहा कि यह निर्णय लेते समय उनसे पूछा नहीं गया। अगर उनकी राय मांगी जाती तो यह हरगिज नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकारा की कई खिलाड़ियों के घायल होने के कारण कोच और टीम प्रबंधन के सामने दुविधापूर्ण स्थिति है। उनके लिए 11 फिट खिलाड़ियों का ही टोटा पड़ गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: