HomeNewsNational National

राज्यपाल ने नंदीग्राम का जायजा लिया

नंदीग्राम (प. बंगाल). पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी ने हिंसा प्रभावित नंदीग्राम के हालातों का जायजा लिया। नंदीग्राम के मुद्दे पर राज्य सरकार के रवैए पर लगातार असहमति रखने वाले गांधी वे हिंसा से प्रभावित लोगों से मिले और उनका हालचाल पूछा। वे अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेंगे।

जहां एक ओर राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य इस इलाके के औद्योगिकरण पर जोर दे रहे हैं वहीं राज्यपाल गांधी ने कहा कि खेती के मामले में नंदीग्राम का भविष्य काफी बढ़िया है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर इसके इस इलाके के सतत विकास के लिए पहल करनी चाहिए।

करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर राज्यपाल गांधी सातेनगाबारी, रानीचक, सोनाचुरा आदि इलाके में जाकर हिंसा प्रभावितों से मुलाकात की।

बच्चों के साथ क्रिकेट
नंदीग्राम पहुंचने के बाद गांधी सीतानंद कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों में शामिल हो गए। मैदान पर बल्ला लेकर उतरे गांधी का विकेट पहली ही गेंद में उखड़ गया। हालांकि, उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और कुछ गेंदें खेलीं। बच्चों और वहां जुटे ग्रामीणों ने इस मौके पर भरपूर आनंद लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: