HomeSportsCricket Cricket

कर्नल पुनर्विचार करें: बोर्ड

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पद छोड़ने पर उतारु मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा है। वेंगी सार्वजनिक रूप से पद छोड़ने की मंशा जता चुके हैं।

वेंगसरकर चयनकर्ताओं पर अंकुश लगाने की बोर्ड की नीति से खासे नाखुश हैं। इसके तहत उन्हें कॉलम लिखने से रोका जाना भी शामिल है।

हाल में बोर्ड ओर उनके बीच उस समय और विवाद गहरा गया था, जब पाकिस्तान के खिलाफ टीम के चयन की घोषणा के लिए बोर्ड ने 5 दिसंबर की तारीख तय कर दी थी, जबकि वेंगी 4 दिसंबर को यह करना चाहते थे।

बोर्ड के इस कदम से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे वेंगी खासे आहत थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: