News
International International व्लादीवोस्तक. रूस में संसदीय चुनावों के लिए आज मतदान शुरू। इस चुनाव में पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया को भारी बहुमत मिलने की संभावना है। तीन महीने तक चले चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति पुतिन के विरोधियों ने आरोप लगाया कि मीडिया को चुनाव कवरेज से रोका गया।
विरोधियों ने यह भी आरोप लगाया कि क्रेमलिन समर्थित पार्टी यूनाइटेड रशिया को जिताने के लिए धड़ल्ले सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किया गया।
पुतिन ने कहा है कि यूनाइटेड रशिया की शानदार जीत से उन्हें सरकार को प्रभावित करने के लिए नैतिक समर्थन मिलेगा। वह अगले साल मार्च में राष्ट्रपति पद पर अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
रूस के प्रशांत सागरीय तट पर भारतीय समयानुसार रविवार तड़के एक बजकर 30 मिनट पर पेट्रोपावलोस्क कमचटस्की शहर में मतदान केंद्र 32 पर मतदाता देखे गए।