Sports
Other Sports Other Sports
पोर्टलैंड: अमेरिका ने 12 साल बाद डेविस कप जीत कर लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं चला आ रहा सूखा समाप्त कर दिया है। उसने आज यहां पिछले विजेता रूस को हराया।
कल दोनों एकल जीतकर 2-0 से बढ़त बना चुके अमेरिका बेस्ट ऑफ फाइनव में एक दिन पहले ही खिताब अपने नाम कर लिया। आज खेले गए डबल्स में अमेरिका बॉब और माइक ब्रायन ने रूस के निकोलाइ डेविडेंको और इगोर एंड्रीव को 7-6,6-4 और 6-2 से हराकर अमेरिका 3-0 से अपराजित बढ़त दिला दी।
अंतिम बार अमेरिका ने 1995 में डेविस कप जीता था,जबकि रूस ने 2006 में अर्जेटीना को फाइनल में मात देकर टेनिस के इस सबसे अहम टीम इव्हेंट को जीता था। रूस का 2002 के बाद से यह तीसरा टाइटल था। अमेरिका इस जीत के साथ ही अब तक 32 बार यह खिताब जीत चुका है।