bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

सुनील मित्तल अपने बूते एशिया में तीसरे अरबपति बने

न्यूयॉर्क. भारती एयरटेल के सुनील मित्तल 12.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फोर्ब्स पत्रिका की 20 सेल्फ मेड एशियाई अरबपतियों की सूची में तीसरी स्थान पर सुनील मित्तल अपने बूते एशिया में तीसरे अरबपति बनेरहे हैं। इस सूची में उनके अलावा पांच अन्य भारतीय भी शामिल किए गए हैं।

इनमें यूनिटेक के रमेश चंद्र चौथे (11.6 अरब डॉलर), सुजलोन के तुलसी तांती पांचवें (10 अरब डॉलर), अडानी ग्रुप के गौतम अडानी दसवें (6.7 अरब डॉलर), जीएमआर ग्रुप के जीएम राव तेरहवें (6.2 अरब डॉलर) और कोटक ग्रुप के उदय कोटक बीसवें (4.6 अरब डॉलर) स्थान पर रहे हैं। शीर्ष के दो स्थानों पर हांगकांग के उद्योगपति काबिज हैं। इनमें ली का शिंग (23 अरब डॉलर) और ली शाऊ की (17 अरब डॉलर) शामिल हैं।

सूची में भारत के सर्वाधिक छह, हांगकांग के पांच और चीन, ताइवान व मलेशिया के दो-दो तथा जापान, कजाकिस्तान और सिंगापुर का एक-एक उद्योगपति शामिल हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: