bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

रमन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आज

रायपुर. कांग्रेस विधायकों ने भ्रष्टाचार, रमन सरकार की विफलता, कानून व्यवस्था, रोजगार गारंटी घोटाला, सड़क निर्माण घोटाला, एमओयू और खनिज आबंटन में गड़बड़ी जैसे 24 मुद्दों पर अविश्वास प्रस्ताव लाया है। कई और बातों को शामिल करते हुए कांग्रेस विधायक करीब 40 मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करेंगे।

विधानसभा के शीतसत्र में अब तक अनुपस्थित रहे नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा भी कल सदन में रहेंगे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने अब तक की कार्यवाही में भाग नहीं लिया। अविश्वास प्रस्ताव को देखते हुए भाजपा विधायकों को व्हिप जारी कर सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए सभी विधायकों को निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस विधायक सरकार पर हमले करेंगे और भाजपा विधायक कांग्रेस पर। इस तरह अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कल दोनों पक्षों में जोरदार बहस होने की संभावना है। प्रश्नकाल समाप्त होने के तुरंत बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। यह देर शाम तक चलने की संभावना है।

सत्तापक्ष निशिचिंत : सत्ता पक्ष निश्चिंत है कि अविश्वास प्रस्ताव गिरेगा। इसकी वजह है संख्या बल, जिसमें कांग्रेस विधायक काफी पीछे हैं। वर्तमान में भाजपा के 52 और कांग्रेस के 34 विधायक हैं। बसपा और एनसीपी के एक-एक विधायक अविश्वास प्रस्ताव का साथ देते हैं, तो भी संख्या 36 ही होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: