bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

अपराध बोध से ग्रस्त हैं सीएम : गहलोत

नागौर. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधराराजे को अपराधबोध से ग्रस्त बताया है। यह बात उन्होंने वसुंधरा के उस अपराध बोध से ग्रस्त हैं सीएम : गहलोतबयान के संदर्भ में कही, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि विकास के लिए वे बहुत कुछ करना चाहती हैं, मगर जमीन दी तो मीडियाकर्मी कहेंगे कि सीएम पैसा खा गईं। गहलोत ने रविवार को बीकानेर जाते समय पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

बिना वादों के हो रहा है निवेश
गहलोत ने कहा कि उद्योगपतियों के सम्मेलन में सिर्फ निवेश की बातें चलीं, सरकार ने कोई एग्रीमेंट नहीं किया। सारा निवेश बिना वादों के हो रहा है, इसलिए ऐसे आयोजनों का कोई औचित्य नहीं है। शासन के चार साल बीत जाने के बाद इस सरकार को अब राज्य के विकास की याद आई है। आमजन को भ्रमित करने के लिए ही राज्य में उद्यमियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। आज राज्य में भ्रष्टाचार सारी हदें तोड़ चुका है। यह पहली सरकार है, जिसके मंत्रियों की आपस में नहीं बनती है, मगर फिर भी न तो मंत्री हट रहे हैं और न ही मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण प्रदेश का विकास चौपट हो चुका है।

चार साल में आंदोलनों का बना रिकॉर्ड
गहलोत ने कहा कि गत चार सालों में सर्वाधिक धरने, प्रदर्शन और आंदोलन राजस्थान में हुए, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: