bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

झांसा देकर उतरवाए जेवर

अजमेर. अग्रवाल स्कूल के पास दो युवकों ने एक बैंक की महिला कर्मचारी को झांसा देकर सोने की चेन और कंगन उतरवा लिए। जेवर के बदले नोटों की गड्डी देकर झांसा देकर उतरवाए जेवरठग चंपत हो गया। महिला की आंख तब खुली जब उसे पता चला कि गड्डी में सिर्फ एक दस का नोट है। वारदात शनिवार शाम की बताई गई है। कोतवाली पुलिस ने बीस घंटे बाद रविवार को मुकदमा दर्ज किया।

चौरसिया वास रोड अभियंता नगर निवासी गेंद कंवर पत्नी मनोहर सिंह ने बताया कि वह बैंक ऑफ सौराष्ट्र की कचहरी रोड शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शनिवार शाम करीब चार बजे वह ऑफिस से घर के लिए रवाना हुई थी। स्वामी कॉम्प्लेक्स के पास उसे एक युवक ने रोका और पता पूछने लगा।

इस बीच, उसका एक और साथी वहां आ गया। दोनों पचास हजार रुपए के बारे में बात करने लगे। युवकों ने गेंदकंवर भी बातों में शामिल कर लिया। महिला का कहना है कि बाद में एक युवक ने उसे कपड़े में लिपटी नोटों की गड्डी थमा दी और सोने की चेन और कंगन देने को कहा। महिला ने जेवर युवक को दे दिए और नोटों की गड्डी लेकर रवाना हो गई।

आगे जाकर उसने नोट चैक किए तो दस के एक नोट के नीचे नोट के आकार के कागज निकले। घरवालों के साथ वह शाम करीब साढ़े चार बजे कोतवाली पहुंची, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उसे घर भेज दिया। रविवार को पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: