रामपुर बुशहर (शिमला). रामपुर के बीथल इलाके में बीती रात बारातियों से भरी टैंपो ट्रैक्स के 900 फीट गहरी खाईं में गिर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में रोहित (10) गंभीर रूप से घायल हो गया है जबकि 14 वर्षीय किशोर कमलेश अभी तक लापता है।
रोहित को महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में भर्ती करया गया है। हादसा रामपुर से 32 किलोमीटर दूर बीथल के पास हुआ। टैम्पो ट्रैक्स (एच.पी.-01ए-3255) बारातियों को लेकर निरमंड के डंकापाड से कुमारसैन के चालान गांव के लिए शनिवार रात 8 बजे रवाना हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकाले।