bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

इंटरनेट पर देख सकेंगे बर्थ-डेथ रिकॉर्ड

कैथल. स्वास्थ्य विभाग प्रदेशभर में जन्म-मृत्यु पंजीकरण रिकॉर्ड ऑन लाइन करेगा। देश विदेश के किसी भी हिस्से में बैठा व्यक्ति इंटरनेट पर जन्म-मृत्यु के रिकॉर्ड की जानकारी हासिल ले सकेगा।

इसके लिए सभी अस्पतालों की शाखाओं को बजट भी उपलब्ध करा दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक व जन्म मृत्यु चीफ रजिस्ट्रार ने सभी जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखाओं से प्रमाण पत्र लेने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए शाखाएं कम्प्यूटरीकृत करने का फैसला लिया है। इसके लिए तैयार किए गए सॉफ्टवेयर में हर लाइन व शब्द की एंट्री की जाएगी।

उर्दू का रिकॉर्ड भी होगा फीड जन्म मृत्यु पंजीकरण शाखा में उर्दू के रिकॉर्ड को भी फीड किया जाएगा। शाखा इंचार्ज बताते हैं कि अब तक 60 हजार एंट्री फीड हो चुकी है। वर्ष 1940 के बाद का उर्दू रिकॉर्ड फीड करने के लिए उर्दू एक्सपर्ट की सहायता ली जाएगी।

2010 तक लिखवा सकेंगे नाम

बच्चे का जन्म रिकॉर्ड दर्ज करने के बाद अब 2010 तक बच्चे के कालम में नाम दर्ज करवा सकेंगे। इससे पूर्व एक वर्ष से अधिक समय होने पर आला अधिकारियों की परमिशन लेनी पड़ती थी।

दो माह में ऑन लाइन होगा रिकॉर्ड:

सिविल अस्पताल के सीएमओ आरपी दहिया का कहना है कि शाखा कम्प्यूटरीकृत करने का आधा कार्य हो चुका है। सरकार ने 50 हजार बजट उपलब्ध कराया था। जो खर्च हो चुका है। सरकार से और बजट मांगा गया है। बजट आते ही दो माह में रिकॉर्ड आन लाइन कर दिया जाएगा। लोगों को बाकायदा कंप्यूटराइज्ड सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे, जिससे छेड़छाड़ करना मुश्किल होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: