बीकानेर. स्थानीय एसपी मेडिकल कॉलेज में डायबिटीज केयर एंड रिसर्च सेंटर के प्रमुख डॉ.आर.पी. अग्रवाल का दावा है कि ऊंटनी के दूध से डायबिटीज का इलाज संभव है। डॉ. अग्रवाल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर बीते सात साल से इस संबंध में शोधरत हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग ऊंटनी का लगातार दूध पीते रहे हैं, उनमें डायबिटीज की शिकायत नहीं पाई गई। वैसे ऊंटनी के दूध का पाउडर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
* जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर के 2000 लोगों पर शोध के दौरान पाया गया कि उनके खून में शक्कर का स्तर सामान्य था। ये सभी लोग ऊंटनी का दूध पीते हैं।
- डॉ.आर.पी.अग्रवाल, प्रमुख डाइबिटीज केयर एंड रिसर्च सेंटर, एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर