bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

पुलिस का ‘डंडा’ पुलिसकर्मियों पर

बीकानेर. दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने और नंबर प्लेट पर ‘पुलिस विभाग’ या लाल-नीला रंग अंकित करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिले के सभी पुलिसकर्मियों को आगाह किया गया है कि वे दुपहिया वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाएं। हेलमेट नहीं लगाने और प्रावधान के विपरीत वाहन की नंबर प्लेट पर ‘पुलिस विभाग’ या पुलिस का लोगो (लाल-नीला रंग) अंकित करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एमवी एक्ट के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। आला अधिकारियों ने जिले के सभी सीओ व एसएचओ को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन पुलिसकर्मियों को पाबंद करें और सात दिन तक निगरानी करें कि पुलिसकर्मी संबंधित निर्देशों की पालना कर रहे हैं या नहीं।

गौरतलब है कि पुलिस की ओर से हेलमेट नहीं लगाने पर आमजन के खिलाफ कार्रवाई की जाती है लेकिन ‘खाकी’ की धौंस में खुद पुलिसवाले ही बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे पुलिसकर्मियों को सुधरने के लिए सात दिन का समय दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: