bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

मुंबई में सजेंगी निशा की कलाकृतियां

उदयपुरवाटी. मुंबई में सजेंगी निशा की कलाकृतियां कस्बे की निशा राठौड़ की कूंची से उकेरी गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी सात से 10 दिसंबर तक मुंबई में लगाई जाएगी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटील करेंगी। आल इंडिया एंप्लॉयज वुमन आर्गेनाइजेशन की ओर से सरकारी दफ्तरों में सेवारत कामकाजी महिलाओं का राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई के बांद्रा इलाके में होगा।

आर्गेनाइजेशन की ओर से इस अधिवेशन में प्रदर्शनी लगाने के लिए निशा को विशेष तौर से आमंत्रित किया गया है। वे वहां बेरोजगारी, पेंशन योजना के अलावा भ्रूण हत्या जैसे मार्मिक पहलुओं पर बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाएंगी। इस अधिवेशन में प्रदेश से करीब चार दर्जन संभागी भाग लेंगी।

इसके अलावा देश के सभी राज्यों की सेवारत महिलाएं शामिल होंगी। अधिवेशन में राज्य से भाग लेने के लिए दल के सदस्य जयपुर से छह दिसंबर को रवाना होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: