निम्बाहेड़ा. उत्तर भारत की प्रमुख सीमेंट उत्पादक कंपनी जेके सीमेंट लिमिटेड राजस्थान में करीब 5107 करोड़ की परियोजनाएं प्रारंभ करेगा।
सरकार की ओर से जयपुर में आयोजित रिसर्ज्ेट राजस्थान सम्मेलन में इस आशय के सहमति पत्र (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग) पर जेके सीमेंट के अध्यक्ष डी.रविशंकर और उद्योग मंत्रालय, राजस्थान के प्रिंसिपल सेक्रेट्री अशोक संपतराम ने 30 नवंबर को हस्ताक्षर किए। इस दौरान जेके सीमेंट के उपाध्यक्ष एम.एल.गोयल, पी.सी.धारीवाल और के.के.जालोरी भी थे।
सहमति पत्र हस्ताक्षर के बाद डी.रविशंकर ने बताया कि प्रदेश के औद्योगीकरण में जेके सीमेंट तत्पर व प्रयासरत है। इसी कारण रिसर्जेन्ट सम्मेलन में कंपनी प्रदेश में 5107 करोड़ के निवेश पर सहमत हुई है। सरकारी विभागों द्वारा आवश्यक स्वीकृति होते ही ये परियोजनाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।
कहां कितना इनवेस्टमेंट:
राज्य सरकार के साथ जेके के एमओयू के अनुसार वह प्रदेश में ये परियोजनाएं शुरू करने की इच्छुक है-
* 30 लाख टन वार्षिक उत्पादन क्षमता का ग्रीन फील्ड सीमेंट संयंत्र - लागत :1355 करोड़।
* 30 लाख टन वाषिर्क उत्पादन क्षमता का सीमेंट संयंत्र - लागत : 1320 करोड़।
* नीमकाथाना और कोटपूतली में सीमेंट ग्राइंडिंग संयंत्र व बामनिया पावर प्लांट में 125 मेघावाट के दो संयंत्र- लागत :1000 करोड़।
* लिग्नाइट ब्लॉक आवंटित होने पर 125 मेघावाट के दो बिजली संयंत्र- लागत : 1125 करोड़।
* विदेश में भी विनिवेश की तैयारी
सूत्रों के अनुसार 28 नवंबर को फुजिरा (यूएई) में डी.रविशंकर और कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी ए.के.सरावगी ने 2000 करोड़ की सीमेंट परियोजना की स्थापना के लिए एक समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए।