News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. विदाउट हेलमेट और हाई स्पीड ड्राइविंग। सड़क पर अकसर इस लापरवाही का नतीजा दुर्घटना और बचने का चांस बेहद कम। बावजूद इसके चंडीगढ़ के यंगस्टर्स इस हरकत से बाज नहीं आ रहे। रविवार को शहर में हाई स्पीड ड्राइविंग के चलते दो हादसों में दो टू-व्हीलर सवार घायल हो गए।
दो कारों से भिड़ा स्कूटर सवार सेक्टर-35 और 22 के साउथ मार्ग पर रोड मेंटीनेंस का काम चल रहा है। वन-वे को टू-वे में कनवर्ट किया गया है। मार्कफेड के ठीक सामने एक विदाउट हेलमेट स्कूटर सवार तेज रफ्तार में किसान भवन की ओर जा रहा था। एक ही लेन में आ और जा रही गाड़ियों की परवाह किए बिना वह ओवर टेकिंग कर रहा था। तभी उसका स्कूटर एक कार के रियर व्यू मिरर से टकराया, स्पीड कम करने के बजाय उसने और बढ़ा दी और उसी कार के पीछे बेहद कम गति में चल रही सेंटरो कार से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर ने कार की ड्राइवर साइड को क्षति पहुंचाई और खुद युवक सीधा कार के शीशे से जा टकराया। सड़क पर गिरने के बाद वह बेहोश हो गया। उसे हॉस्पिटलाइज कर दिया गया।
उसके सिर में इंटरनल इंजरीज आई हैं और वह कोमा में है। पुलिस के अनुसार पंचकूला के रोहित का इलाज चल रहा है, शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
एक्सीडेंट के तुरंत बाद खोला रोड :
वन-वे को टू-वे करने के बावजूद वहां ट्रैफिक पुलिस नहीं लगाई गई। पुलिस ने अपनी खाल बचाने के लिए रोहित के एक्सिडेंट के तुरंत बाद उस रोड पर वन-वे ट्रैफिक करवा दिया।
यहां तक कि कार और स्कूटर के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया। उधर, रेयान इंटेरनेशनल स्कूल-49 के पीछे रविवार सुबह कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में हरफदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि युवक कार के शीशे से टकराकर करीब 10 फीट ऊपर उछलते हुए स्पॉट से करीब 20 फीट दूर सड़क पार जाकर गिरा। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने उसे सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9.30 बजे तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल पर आ रहे 18 वर्षीय हरफदीप सिंह को टक्कर मार दी, जिसमें उसे गंभीर चोटें र्आई। देरशाम तक हरफदीप की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में थे और मोटर साइकिल सवार बिना हेलमेट के था।