bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाब-हिमाचल के दो जवान शहीद

जम्मू. राजौरी में शनिवार शाम एलओसी से सटे ददल पोस्ट पर आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 18 जैक राइफल के दो जवान शहीद हो गए। इनमें हवलदार निर्मल सिंह पंजाब के जगराओं के गांव गब्बर कलां और लांस नायक राजेंद्र सिंह हिमाचल में पावंटा साहिब क्षेत्र के निवासी थे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक दोनों जवान एलओसी पार से पाक सेना द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हुए।

बताया गया कि बीते 25 नवंबर की रात एलओसी के समीप ददल पोस्ट के मनवर तवी नदी क्षेत्र में कुछ आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। आर्मी अफसरों के मुताबिक यहां दो दिन चले सर्च अभियान के दौरान 27 नवंबर को एक आतंकवादी को मार गिराया गया था। बताते हैं उस आतंकी की लाश जीरो लाइन के पास पड़ी रही।

सूत्रों की मानें तो शनिवार को 18 जैक राइफल के जवान एक बोट में आतंकी की लाश लेने के लिए मनवर तवी के उस पार गए थे। तभी पाक सैनिकों की फायरिंग में दोनों जवान शहीद हो गए। हालांकि सेना की ओर से कहा गया है कि दोनों आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: