News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
सेक्टर-34 में चल रहे विराट श्री राम महायज्ञ में रविवार को फिर बीस लाख आहुतियां डाली र्गई। इसके अलावा रविवार सुबह हुई रामलीला में ताड़का और मारीच वध दिखाया गया। भजन संध्या में ऋतु मेहता ने राग मालकोष में सूरदास के पद सुनाए। इससे पूर्व भजन संध्या की शुरुआत बनारस घराने के राजकुमार ने गणोश वंदना से की।
इसके बाद उन्होंने मीरा का भजन ‘पायोजी मैंने राम रतन धन पायो..’ सुनाया। इनके साथ सितार पर नारायण शास्त्री और तबले पर रामानंद ने संगत की। इसके बाद रासलीला में भगवान श्री कृष्ण द्वारा मिट्टी खाने का दृश्य दिखाया गया।
सच बोलने पर दिया जोर सेक्टर-28 में श्रीहरि नाम प्रचार समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर रविवार को हवन किया गया। इस अवसर पर वंृदावन से आए भगवताचार्य देवकीनंदन ‘श्याम सखा’ ने 25 नवंबर से चल रही भागवत कथा का सारांश एक ही श्लोक में सुनाकर उसका सबसे जाप करवाया। उन्होंने अपने प्रवचनों में लोगों से सच बोलने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने भजन भी सुनाए। फूलों की होली भी इस अवसर पर खेली गई। बाद में भंडारा हुआ।