कोलकाता.ईडेन गार्डेन में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान ने फॉलोऑन बचा लिया है। लंच तक पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 418 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है। मिसबाह-उल-हक 14१ और मोहम्मद सामी 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले आज पाकिस्तान ने कल के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर रन से आगे खेलना शुरू किया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल् लेबाजों को जल्द पेवेलियन भेजने की पूरी कोशिश कि लेकिन एक छोर पर मिसबाह दीवार की तरह खड़े रहे जबकि दूसरे छोर पर सामी भी काफी समझ-बूझकर स्कोर को आगे बढ़ाते रहे। आज लंच तक भारतीय गेंदबाजों को कोई सफलता नहीं मिल पाई।