bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अमृतसर की गुरसीमा बनीं शी खालसा

अमृतसर. युवाओं में सिखी स्वरूप को कायम रखने के लिए केस संभाल प्रचार संस्था की ओर से रविवार को गुरु नानक ऑडिटोरियम में ‘ही खालसा एंड शी खालसा’ प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में कैलीफोर्निया के रहने वाले सर्बजीत सिंह को ही खालासा और अमृतसर की गुरसीमा ने शी खालसा का खिताब जीता।

ही एंड शी खालसा का फाइनल चुनाव होने से पहले तीन राउंड हुए। इसमें 25-25 लड़के-लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर वॉयस ऑफ इंडिया इश्मीत सिंह और लोक गायिका गुरमीत बावा भी मौजूद थीं। पहले राउंड में प्रतिभागियों ने रैंप माडलिंग कर पंजाबी परिधानों का प्रदर्शन बाखूबी किया।

लड़कों ने विभिन्न रंगों व डिजाइनों में शेरवानी के साथ पगड़ी बांधी हुई थी। सेकेंड राउंड में प्रतिभागियों ने रैंप मॉडलिंग के साथ सेल्फ इंट्रोडक्शन और गुरबाणी की तुकों के साथ सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया। थर्ड राउंड में प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान और सिख इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसी के आधार पर फस्र्ट और सेकेंड का चुनाव हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: