नई दिल्ली.लश्कर-ए-ताइबा और हरकत-उल-जिहादी-इस्लामी (हूजी)आतंकियों की तरफ से संभावित हमलों की खुफिया सूचना पर देश की राजधानी दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर और सुरक्षा एजेंसियों को यह सूचना दी है कि लश्कर-ए-ताइबा और हूजी के आतंकी अपने स्थानीय नेटवर्क की मदद ले कर भीड़-भाड़ वाले इलाकों या बाजारों विस्फोट की घटना को अंजाम दे सकते हैं।
आतंकवादी अगले दो हफ्तों के अंदर विस्फोट की घटना को अंजाम दे सकते हैं। खुाफिया विभाग से सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सभी जिलों के डीसीपी को सतर्क करते हुए सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर बारीक निगाह रखने को कहा है।