HomeSportsFeature Feature

विश्व रिकार्ड की दास्तां

Murliमुंबई: वेस्टइंडीज के लांस गिब्स ने फ्रेड ट्रुमेन के सर्वधिक विकेट के विश्व रिकार्ड को भंग करने के बाद कहा था कि अब आने वाले दशकोंे में उनके रिकार्ड तक पहुंचना किसी भी गेंदबाज के नामुमकिन होगा। कितने गलत थे वे। इसके पांच साल बाद ही ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली ने दिसंबर 1981 में यह रिकार्ड उनसे छीन लिया। आज 400 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की भी लंबी फेहरिश्त है। सर्वाधिक विकेटों के अब तक बने विश्व रिकाडोर्ं पर एक नजर:-

119: सबसे पहले 1904 में ऑस्ट्रेलिया के हफ ट्रंबल ने 20 वीं शताब्दी के पहले विश्व रिकार्ड धारी गेंदबाज इंग्लैंड के जॉनी ब्रिग्स का 119 विकेटों का विश्व रिकार्ड भंग किया।
142: यह विश्व रिकार्ड एक बार फिर इंग्लैंड के नाम हुआ। सिडनी बर्नेस ने डरबन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 1913 में हफ ट्रबेंल का सर्वाधिक विकेटों का रिकार्ड अपने नाम किया।
189: ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट ने 23 साल बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड में 1936 में खेलते हुए बर्नेस का रिकार्ड अपने नाम किया।
216: इंग्लैंड के एलेक बेडसेर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1953 में हैडिंग्ले में गिल लैंग्ले का विकेट लेकर ग्रिमेट को पार किया।

236: एलेक के रिकार्ड को उनके ही देशवासी ब्रायन स्टेथम ने भंग किया। उन्होंने 1955 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के बैरी शेफर्ड का विकेट लेकर यह उपलब्धि अर्जित की।

242: लगातार तीसरी बार सर्वाधिक विकेटों का विश्व रिकार्ड किसी अंग्रेज ने तोड़ा। महान गेंदबाज फ्रेड ट्रूमैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में मार्च 1963 में अपने ही देशवासी ब्रायन स्टेथम का रिकार्ड भंग किया।

307: पहली बार सर्वाधिक विकेटों का रिकार्ड इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के अतिरिक्त किसी तीसरे देश के पास गया। हालांकि उस समय तक विश्व क्रिकेट पॉवर हाउस भी ऑस्ट्रेलिया की जगह वेस्टइंडीज बन चुका था। महान कैरिबियन गेंदबाज लांस गिब्स ने जनवरी 1976 में इयान रेडपाथ का विकेट लेकर ट्रूमेन का रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

309: गिब्स के दावे के विपरीत उनका रिकार्ड पांच साल भी न टिका। दिसंबर 1981 में ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली ने वेस्टइंडीज के लैरी गोम्स का विकेट लेकर गिब्स का रिकार्ड भंग किया।

355: इंग्लैंड के इयान बाथम ने एक बार फिर सर्वाधिक विकेटों का रिकार्ड अपने देश के नाम लौटाया। उन्होंने ओवल में ब्रूस एडगर का विकेट लेकर लिली का रिकार्ड भंग कर दिया।

373: बाथम का रिकार्ड एक साल ही टिक सका। महान कीवी गेंदबाज रिचर्ड हैडली ने दिसंबर 1987 में मेलबोर्न में बाथम के रिकार्ड की बराबरी की। इसके बाद भारत के खिलाफ बैंगलूरु में नवंबर 1988 में यह रिकार्ड भंग किया।

431: विकेटों का विश्व रिकार्ड एशिया पहुंचा। महान ऑल राउंडर कपिल देव ने अहमदाबाद में फरवरी 1994 को श्रीलंका के खिलाफ हसन तिलकरत्ने का विकेट लेकर सर्वाधिक विकेटों का रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

434: वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श ने सबीना पार्क जमैका में मार्च 2000 को जिंबाब्वे के हैनरी ओलंगा का विकेट लेकर कपिल के 434 विकेटों के रिकार्ड को भंग कर दिया।

519: श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने हरारे में जिंबाब्वे के म्लुलेकी नकाला का विकेट लेकर पहली बार विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया।
527: शेन वार्ने ने कैंर्स में श्रीलंका के उपल चंदाना का विकेट लेकर मुरली के रिकार्ड की बराबरी की, लेकिन वे इसे पार नहीं कर सके।
527: मुरली ने मार्टिन वान जारस्वेल्ड का विकेट लेकर निर्विवाद रूप से विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।

532: वार्ने ने आखिरकार अक्टूबर 2004 को चेन्नई में मुरली का विश्व रिकार्ड तोड़ा। वार्ने ने यह उपलब्धि अपने 114 वें टेस्ट में अर्जित की।
708: मुरली ने अपने 116 वें टेस्ट में आज इंग्लैंड के पॉल कालिंगवुड का विकेट लेकर शेन वार्ने का रिकार्ड तोड़कर फिर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
<





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: