bhaskar Web English
HomeNewsNational National

16 राज्यों में बनेगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी

नई दिल्ली. केंद्र सरकार 16 राज्यों में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना के बाबत विचार कर रही है। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डी पुरंदेश्वरी ने राज्यसभा को बताया कि जिन 16 राज्यों में केंद्र सरकार सेंट्रल यूनिवर्सिटी गठित करने की योजना बना रही है वहां अभी कोई भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी नहीं है।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 11वीं पंचवर्षीय योजना को अंतिम रूप दिए जाने पर योजनावधि के दौरान बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड राज्यों में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: