bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

अगले सत्र में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड सिरीज नहीं

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया सत्र 2008-09 में त्रिकोणीय वर्ल्ड सिरीज आयोजित नहीं करेगा। 30 सालों में पहली बार यह होने जा रहा है। अत्यधिक क्रिकेट के कारण कुछ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इसी साल इस सिरीज को हटाए जाने की इच्छा जता चुके हैं। इसमें भारत और श्रीलंका दो अन्य टीमें होंगी।

अगले सत्र में ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-3 टेस्ट मैच, पांच वन डे इंटरनेशनल और एक ट्वंटी20 मैच खेलेगा। इससे साफ है कि त्रिकोणीय सिरीज नहीं होगी। 1979-80 से आयोजित हो रही यह सिरीज घरु क्रिकेटप्रेमियों के लिए रोमांचक क्रिकेट की दावत होती है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया(सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि यह निर्णय शेडच्यूल को व्यवस्थित करने की गरज से तैयार किया गया है। इसका अर्थ यह नहीं कि अब त्रिकोणीय सिरीज नहीं होगी। इसके अगले सत्र 2009-10 में ऑस्ट्रेलिया फिर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के साथ त्रिकोणीय सिरीज खेलेगा, लेकिन इसके अगले सत्र में इसकी योजना नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: