bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

कैंडी टेस्ट के बाद रिटायर होंगे जयसूर्या

कैंडी: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अधिकृत तौर पर टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी है। कैंडी में इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट उनके कैरियर का अंतिम टेस्ट मैच होगा। खबर है कि श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने इस विस्फोटक बल्लेबाज से अपनी विदाई का मैच खेलने या फिर टीम से बाहर जाने के लिए तैयार रहने को कहा था।

जयसूर्या ने घोषणा की कि इस मैच के बाद वे टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं। वे हमेशा से ही श्रीलंका में अपना कैरियर खत्म करने की इच्छा रखते थे। खासकर कैंडी में। हालांकि वे वन डे इंटरनेशनल खेलना जारी रखेंगे।

पिछले ढाई सालों के अपने कैरियर में जयसूर्या ने 19.88 के औसत 15 टेस्ट मैचों में सिर्फ 497 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक बनाया। लेकिन उन्होंने आज अपनी अंतिम टेस्ट पारी में 78 रनों की शानदार पारी खेली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: