नई दिल्ली. प्रमुख इस्लामी नेता ने सोमवार को सरकार से कहा है कि बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन यदि बिना शर्त माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें देश से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए।
दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मुस्लिम समाज तस्लीमा का इस्लाम विरोधी लेखन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और उन्हें इसके लिए खुले तौर पर मुस्लिमों से माफी मांगना होगी।
एक बयान में बुखारी ने कहा कि तस्लीमा को लिखित रूप में माफी मांगना पड़ेगी और उन्हें यह सुनिश्चित भी करना होगा कि भविष्य में वे इस्लाम के प्रवर्तक के खिलाफ इस तरह की कोई बात नहीं लिखेंगी या कहेंगी जिससे मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत हों।
बुखारी ने चेतावनी दी है कि ऐसा न किए जाने पर तस्लीमा की भारत में मौजूदगी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस सिलसिले में भविष्य में बनने वाली स्थितियों के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।