HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

दो घंटे में होंगे श्री हनुमान चालीसा के 35 हजार पाठ

अमृतसर. पंजाब ही नहीं, बल्कि देश के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब दो घंटे में श्री हनुमान चालीसा के 35 हजार से अधिक पाठ होंगे। श्री हनुमान सेवा दो घंटे में होंगे श्री हनुमान चालीसा के 35 हजार पाठपरिवार का यह सपना 9 दिसंबर को साकार होगा, जब श्री दुर्ग्याणा मंदिर के वेद कथा भवन में 1100 परिवार एक साथ बैठकर अंजनी-पुत्र की आराधना करेंगे।

शुक्रवार को परिवार के संचालक दर्शन सेठ और प्रधान अतुल खन्ना ने श्री दुग्र्याणा मंदिर कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते बताया कि रविवार सायं 5 बजे मंत्रोच्चरण के साथ श्री हनुमान जी की पूजा की जायेगी। 5.15 बजे पंडित बलराम शर्मा ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे और मुनीष पाल द्वारा गणोश वंदना की जाएगी।

5.55 बजे पं. हरगोबिंद शर्मा के नेतृत्व में पांच ब्राrाणों द्वारा शंखनाद करने के बाद रात्रि 6 से 8 बजे तक श्री हनुमान चालीसा के पाठ होंगे। परम रसिक बनवारी लाल, अतुल अरोड़ा, कपिल खन्ना, कौड़ा, राजेश धवन, रोहित तथा मुनीष पाली हनुमान जी की वंदना करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक 900 संकल्प पत्र भरे जा चुके हैं, जबकि करीब 200 निष्काम पत्र भी भरे जा रहे हैं। वेद भवन में प्रवेश के लिए संकल्प पत्र होना जरूरी है। श्रद्धालुओं क ी सुविधा के लिए बाहर बैठने तथा बड़ा हनुमान मंदिर व मुख्य बरामदे में स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। इससे पहले 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे श्री हनुमान जी की ध्वजा लगाई जाएगी।

आयोजन का नेतृत्व महंत अनंत दास जी, महंत अनंतानंद जी, पवन जी महाराज, संत सूरज प्रकाश तथा संत सुभाष जी करेंगे। कार्यक्रम में शहर की धार्मिक, व्यापारिक तथा सामाजिक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि अपनी तरह के इस पहले कार्यक्रम को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी जगह मिल गई है। श्री दुग्र्याणा कमेटी के महामंत्री सतपाल महाजन ने कहा कि कार्यक्रम को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

इस मौके पर रवि कपूर, आदेश मेहरा, पुनीत कपूर, राजीव बावा, मुनीष सेठ, विपिन जुल्का, रवि मल्होत्रा, राजीव सोनी, केके वेरी, अशोक मेहरा, प्रमोद मेहरा, कैलाश बांसल, विजय अरोड़ा, रविंदर अरोड़ा, पवन अरोड़ा, संजय सेठ, संजीव कपूर, रितेश खन्ना, अरुण अग्रवाल, राकेश कपूर, शाम सुंदर आदि मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: