HomeNewsNational National

डाक बचत योजनाओं पर 5 फीसदी बोनस

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने डाकघर बचत योजनाओं को आकर्षक बनाने के लिए डाकघर के नए मंथली इनकम एकाउंट्स पर 5 फीसदी की दर से बोनस देने की घोषणा की है। इसके अलावा पांच साल की अवधि के डाकघर टाइम डिपॉजिट खाते और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर आयकर में छूट दी जाएगी।

वित्त मंत्रालय बयान में कहा गया है कि इन दोनों जमा योजनाओं पर आयकर छूट चालू वित्त वर्ष से ही लागू हो जाएगी, जबकि डाकघर की मासिक आय योजना पर 5 प्रतिशत बोनस 8 दिसंबर से खुलने वाले नये खातों पर देय होगा।

पांच फीसदी बोनस सहित मासिक आय खाते पर प्रभावी ब्याज की दर मौजूदा 8.3 फीसदी से बढ़कर 8.9 फीसदी हो जाएगी। यह दर बैंक डिपाजिट और सरकारी प्रतिभूतियों पर मिलने वाले ब्याज के आसपास रहेगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे निवेशक एक बार फिर डाकघरों की आकर्षक बचत योजनाओं में दिलचस्पी दिखाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: