News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. बठिंडा की गुरु गोबिंद सिंह रिफायनरी का नाम बदलने से पंजाब सरकार नाराज हो गई है। राज्य सरकार ने कहा कि वह इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। कंपनी बोर्ड ने इस रिफायनरी का नाम बदलकर एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड कर दिया है।
सहकारिता मंत्री कंवलजीत सिंह ने कहा, पूर्व एनडीए सरकार ने इस रिफायनरी का नाम गुरु गोबिंद सिंह रिफायनरीज लिमिटेड अप्रूव किया था। अब कंपनी बोर्ड ने यह नाम बदल दिया है। उन्होंने कहा, इसकी शिकायत केंद्र से की जाएगी।
कंपनी बोर्ड ने 14 नवंबर को इस रिफायनरी का नाम गुरु गोबिंद सिंह रिफायनरीज से एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लि. कर दिया था। हालांकि उस वक्त बोर्ड ने यह फैसला लिया था कि इस रिफायनरी प्रोजेक्ट को गुरु गोबिंद सिंह के नाम से ही पुकारा जाएगा।