bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

कृष्णकांता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

ग्वालियर. शासन ने कृष्णकांता तोमर को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वह अभी तक आयोग में सदस्य थीं।

सूत्रों के अनुसार पुर्नगठित आयोग में सदस्य के रूप में डा. कमला वाड़िया छिदंवाड़ा, मनोरमा गौर सागर, सुषमा जैन जबलपुर, अमिता चपरा शहडोल और उपमा राय भोपाल को नियुक्त किया गया है। याद रहे कि अध्यक्ष पद को लेकर कुछ समय से भाजपा की महिला नेत्रियों के बीच कशमकश चल रही थी।

श्रीमती तोमर ने अपनी नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद उनकी प्राथमिकता महिलाओं पर हो रहे अन्याय को रोकना होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: