HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मेडिकोज की हड़ताल समाप्त

ग्वालियर. एमबीबीएस कोर्स में इंटर्नशिप की अवधि एक साल और बढ़ाने के प्रस्तावित अधिनियम के विरोध में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र हड़ताल पर थे। शुक्रवार को सुबह आठ बजे मेडिकोज कॉलेज के द्वार पर लगे टेंट में धरने पर बैठ गये। इसी बीच हड़ताली छात्रों को भोपाल और इंदौर में हड़ताल समाप्त होने की सूचना मिली तो उन्होंने मोबाइल से भोपाल और इंदौर मेडिकल कॉलेज में हड़ताल समाप्त होने का कारण पूछा।

जब उन्हें यह बताया गया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा.अम्बुमणि रामदॉस ने यह घोषणा की है कि एमबीबीएस का कोर्स साढ़े पांच साल का ही रहेगा और छात्रों को पूर्व की भांति इंटर्नशिप की अवधि के छह माह ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएं देनी होंगी।

यह सुनकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। लेकिन मामले की सच्चई पता करने के लिए उन्होंने इंटरनेट खोल कम्प्यूटर पर रामदॉस का बयान पढ़ा। इंटर्नशिप की अवधि नहीं बढ़ने की घोषणा से उत्साहित छात्रों ने मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद छात्रों ने उन बैनर और पोस्टरों को भी जला दिया जिन पर डा.अम्बुमणि रामदॉस के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।

एमबीबीएस छात्रों द्वारा हड़ताल समाप्त करने की जानकारी तो मिली है लेकिन आज कोई भी छात्र कक्षाओं में नहीं पहुंचा। शनिवार से छात्रों के नियमित रूप से कक्षाओं में आने की सम्भावना है। - डा.जयवंत वले, प्रभारी अधिष्ठाता

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा.अम्बुमणि रामदॉस ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर विधेयक सदन में पेश नहीं करने की जो घोषणा की है वह सराहनीय है। - डा.दीपक यादव, अध्यक्ष, जूनियर डाक्टर एसोसिएशन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: