HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

पानीपत में पहली ‘टेस्ट ट्यूब बेटी’

पानीपत. शहर में पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हो चुका है। यह एक बेटी है और पूरी तरह से स्वस्थ है। शुक्रवार को प्रभाकर अस्पताल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पानीपत में पहली ‘टेस्ट ट्यूब बेटी’के चिकित्सक डा. संदीप प्रभाकर व रितु प्रभाकर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब एक साल के प्रयास के बाद बुड़शाम की कमलेश की गोद भरी है। इससे गांव में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाला कमलेश का पति इंद्रपाल भी खुश है।

डा. रितु ने बताया कि इस मामले में खास बात यह है कि बच्ची के बाइलोजिकल माता-पिता नहीं बदले हैं। महिला के ऐग को उसके पति के ही स्पर्म से फर्टाइल किया गया। बच्ची को जन्म के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि ऐग डोनेट से किसी भी उम्र में मां बना जा सकता है। इस विधि से पैदा होने वाले बच्चों का स्वास्थ्य व शारीरिक संरचना सामान्य बच्चों की तरह होती है।

केस हिस्ट्री
महिला की दोनों ट्यूब संक्रमण के कारण निकाली जा चुकी थीं। गर्भाशय में भी रसोलियां थीं। ऐसे में महिला के अंडकोष से ऐग लेकर उसे टेस्ट ट्यूब में उसके पति के स्पर्म स्लाइड के जरिये फर्टाइल किया गया। इस फर्टाइल ऐग को बाद में महिला के गर्भाशय में रोपित कर दिया गया। इसके 8 माह और 24 दिन बाद स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: