भोपाल. होशंगाबाद ने बैतूल को 4-0 से हराकर संभाग स्तरीय पुरुष हाकी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला शनिवार को भोपाल से होगा।
प्रतियोगिता स्टेट होस्टल मयूर पार्क के हाकी मैदान पर खेली जा रही है। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में भोपाल, होशंगाबाद और बैतूल संभाग की टीमें ही हिस्सा ले रहीं हैं।
इसी प्रतियोगिता के आधार पर बरकतउल्ला विवि की टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व हाकी खिलाड़ी आई रहमान, डीन एवं सदस्य कार्य परिषद बरकतउल्ला विवि राजेश त्रिपाठी और महाविद्यालय के संचालक मो.आसिफ जकी ने किया।