HomeNewsMetrosIndore Indore

डूबी महाराष्ट्र बैंक में तीन और बैंकों की रुचि

इंदौर. करोड़ों रुपए के घाटे से डूबी महाराष्ट्र ब्राrाण सहकारी बैंक को फिर जीवित करने के लिए तीन बैंकों ने विलय प्रस्ताव तैयार किए हैं। जमाकर्ता भी इसे संभालने वाली बैंक को अपनी जमा पूंजी में से अंशदान देने पर सहमत हैं। समय रहते ऐसा हो पाया तो हजारों जमाकर्ताओं को डूबे रुपए मिल जाएंगे।

पिछले महीने रिजर्व बैंक ने नागपुर बैंक में विलय की संभावना पूरी तरह खारिज कर दी थी जिससे जमाकर्ता निराशा हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक उसके बाद महाराष्ट्र की तीन बैंकों ने नागपुर बैंक की कार्ययोजना से अलग प्रस्ताव तैयार किए। उन्होंने अपनी-अपनी बैलेंसशीट तैयार कर महाराष्ट्र बैंक के रिकॉर्ड से तुलनात्मक अध्ययन किया और जमा पूंजी, लेनदारी-देनदारी आदि के साथ नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किए।

विलय की सुगबुगहाट के चलते महाराष्ट्र बैंक के जमाकर्ताओं की पीड़ित समिति भी सक्रिय हो गई है। पिछले दिनों सुभाष खराटे के शांतिनगर निवास पर हुई बैठक में जमाकर्ताओं ने बैंकों के लिए प्रस्ताव तैयार किया कि वे जमा राशि में से 20 प्रतिशत मर्जर करने वाली बैंक को बतौर अंशदान देंगे। इसके चलते बैंक की पूंजी बढ़ने से विलय प्रस्ताव की मंजूरी में बाधा नहीं आएगी। इसके लिए जमाकर्ता रिजर्व बैंक को घोषणा पत्र भी भेज रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: