HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

एटीएम तोड़ते काबू बड़े घरों के बेटे

जालंधर. बड़े घरों के तीन रईसजादों को तीन दिसंबर की रात एसएसपी ऑफिस के पास बैंक के एटीएम को तोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अच्छे घरों से ताल्लुक रखने वाले ये रईसजादे इंजीनियरिंग और लॉ के स्टूडेंट हैं। वीरवार सुबह डीएसपी मुखविंदर सिंह के नेतृत्व में एसएचओ विभोर कुमार ने मास्टर तारा सिंह नगर की कोठी नंबर 9 से तीन आरोपियों निशांत ठाकुर, सौरव कटोच, अमरिंदर सिंह कंडा को गिरफ्तार किया।

मास्टर माइंड फरार : लूट की इस कोशिश का मास्टर माइंड नंगल निवासी हरदीप सिंह संधू पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी की है। इस मामले में पकड़े गए कुल्लू के गांधी नगर निवासी निशांत ठाकुर उर्फ काकू पुत्र धनराज ठाकुर, हमीरपुर के नाइट कैंप निवासी सौरव कटोच पुत्र पृथ्वी चंद और तरनतारन के चार कंडा चौक निवासी अमरिंदर सिंह कंडा पुत्र फुम्मन सिंह कंडा से पुलिस पूछताछ कर रही है। हरदीप संधू, निशांत व सौरव प्रतापपुरा के पास स्थित सीटी इंस्टीट्यूट में बीटैक सैकंड ईयर के छात्र हैं, जबकि अरमिंदर इसी इंस्टीट्यूट में फाइनल ईयर का लॉ स्टूडेंट है।

एसएसपी दफ्तर के पास स्थित एसबीआई के एटीएम को 3 दिसंबर की रात तोड़ने की कोशिश की गई। सीसी कैमरे में इन छात्रों की हरकत दो घंटे तक के अंतराल में रिकॉर्ड हुई है। ये छात्र पहली बार रात 11.42 बजे एटीएम में गए। क्लिपिंग में ये छात्र एटीएम में आते और मशीन से पैसे निकालने के लिए जोड़-तोड़ करते और पत्थर मारते दिखे हैं।

क्लोज सर्किट कैमरे से खुली पोल : जांच के दौरान यह भी पता चला कि ये चारों शराब, बियर और सिगरेट के आदी थे। एसपी सिटी-1 डॉ. एस.के कालिया के मुताबिक एटीएम के क्लोज सर्किट कैमरे में कैद आरोपियों के फोटो के आधार पर उनकी तलाश की गई। बैंक मैनेजर एल.के शर्मा ने बताया कि एटीएम ठीक करवाने में कुल 4 लाख रुपए खर्च होंगे। जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी।

मुझे नहीं पता, मोबाइल ऑफ है : इस संबंध में जब हमीरपुर के सौरभ कटोच के पिता पीसी कटोच से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। वीरवार शाम सौरभ से मोबाइल पर बात हुई थी, लेकिन दिन भर जब भी उनसे बात करनी चाही, मोबाइल स्विच ऑफ रहा। उधर, इसी घटना में गिरफ्तार कुल्लू के विशाल ठाकुर उर्फ काकू के पिता धनराज ठाकुर से देर शाम तक संपर्क नहीं हो पाया।

कौन हैं ये तीनों
निशांत ठाकुर, सौरव कटोच, अमरिंदर सिंह कंडा को गिरफ्तार किया गया। दो हिमाचल से हैं। निशांत के पिता धनराज ठाकुर मनाली अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट, सौरव के पिता पृथ्वी चंद हमीरपुर स्थित एनआईटी में एसिस्टैंट रजिस्ट्रार और अमरिंदर के पिता फुम्मन सिंह वकील हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: