HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

रितिक को चोट, इलाज के लिए सिंगापुर गए

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन अपने घुटने का इलाज कराने सिंगापुर गए हैं। गत वर्ष ‘क्रिश’ और ‘धूम-2’ की शूटिंग के दौरान उनके दाहिने घुटने का रितिक को चोट, इलाज के लिए सिंगापुर गएलिगामेंट फट गया था। चोट के बावजूद रितिक डॉक्टरी सलाह को नजरअंदाज कर आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘जोधा-अकबर’ की शूटिंग में व्यस्त रहे।

सिंगापुर रवाना होने से पहले उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल उन्होंने किसी नई फिल्म के लिए कोई अनुबंध नहीं किया है। अब वे पूरी तरह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं। इलाज के बाद रितिक छह हफ्ते तक आराम करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: